बलरामपुर, मई 1 -- बलरामपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के बनी जोत गांव के पास गुरुवार सुबह उस समय कोहराम मच गया जब राप्ती नदी में पैर धोते समय चचेरे भाई-बहन अचानक फिसलकर गहरे पानी में समा गए। दोनों बच्चों को डूबता देख लोगों ने शोर मचाया लेकिन तब तक वे गहरे पानी में जा चुके थे। सूचना मिलते ही पुलिस गोताखोरों की टीम के साथ मौके पर पहुंच गई और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। अभी तक दोनों का कोई पता नहीं चल सका है। देहात थाना क्षेत्र के बनी जोत गांव में सुबह करीब साढ़े दस बजे यह दर्दनाक घटना घटी। गांव के महेश शुक्ला के पुत्र शनि और चंदन शुक्ला की 14 वर्षीय बेटी हिमानी शुक्ला गांव के किनारे से बह रही राप्ती नदी में पैर धो रहे थे। इसी दौरान दोनों का पैर फिसल गया और वे नदी में जा गिरे। नदी में गिरते ही द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.