पटना, मार्च 11 -- बिहार के गोपालगंज जिले की रहने वाली छात्रा सोनी कुमारी पैर से दिव्यांग है। वह रोजाना पैर घसीटकर घर से दो किलोमीटर दूर स्कूल जाती है। हाल ही में उसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद सोनी के लिए कई लोगों ने मदद के हाथ बढ़ाए हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विधायक एवं लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने बुधवार को गोपालगंज के डीएम से फोन पर बात की। इसके बाद डीएम ने सोनी को ट्राई-साइकिल तुरंत उपलब्ध कराने का आश्वासन दे दिया है। मशहूर कवि कुमार विश्वास भी सोनी की मदद के लिए आगे आए हैं। जानकारी के अनुसार, सोनी कुमारी गोपालगंज जिले के रामनगर गांव की रहने वाली है। उसकी उम्र लगभग 16 साल है। उसके पिता का देहांत हो चुका है। परिवार बहुत गरीब है। सोनी की मां मजदूरी कर किसी तरह अपने परिवार का पेट पाल रही है। बताया जा रहा है कि सोनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.