औरैया, मार्च 10 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम धमसरी उर्फ रामनगर में हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक दोषी की पैरोल के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही मंगलवार सुबह उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने गांव पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की और उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। जानकारी के अनुसार धमसरी उर्फ रामनगर निवासी 65 वर्षीय बहादुर सिंह उर्फ वीर बहादुर यादव पुत्र तुलाराम यादव इटावा जनपद के बकेवर थाना क्षेत्र में हुए एक हत्या मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था और इटावा जेल में बंद था। वह अपने पुत्र अरुण कुमार की शादी में शामिल होने के लिए 6 फरवरी को करीब 25 दिन की पैरोल पर घर आया था। उसके पुत्र की शादी 10 फरवरी को संपन्न हुई थी और पैरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.