बदायूं, अप्रैल 25 -- क्षेत्र में मृतक शिव ओम का अंतिम संस्कार तीन दिन बाद उस समय हुआ, जब उनके सजायाफ्ता भाइयों को कोर्ट से 24 घंटे की पैरोल मिली। पुलिस की निगरानी में तीनों भाइयों को गांव लाया गया, जहां उन्होंने अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की और फिर वापस जेल भेज दिया गया। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव मनिकापुर कौर निवासी शिव ओम की 21 अप्रैल को बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उनके चार भाई हैं, जिनमें से बड़े भाई नरेशपाल, हरिओम और छविराम आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं और बरेली सेंट्रल जेल में बंद हैं। परिवार में कोई अन्य पुरुष न होने के कारण अंतिम संस्कार नहीं हो पा रहा था। यह भी पढ़ें- पराली जलाने का आरोप लगा तीन भाइयों को पीटा इस पर परिजनों और ग्राम प्रधान ने न्यायालय से भाइयों को अंतिम संस्कार के लिए पैरोल देने की मांग की।न्यायालय ने 24 घंट...