झांसी, अगस्त 2 -- झांसी, संवाददाता। मन में आस्था और भक्ति हो तो हर कमजोरी-असमर्थता पीछे छूट जाती है। ऐसा ही एक नजारा रविवार को झांसी-खुजराहो हाईवे पर देखने को मिला। दोनों पैरों से दिव्यांग मोहन हाथों के सहारे 160 किमी का सफर तय कर ओरछाधाम से कांवड़ लेकर भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने जा रहे थे। आज यानि सावन के पहले सोमवार को वह केदारेश्वर महादेव में जलाभिषेक करेंगे। यह भी पढ़ें- शिव भक्ति के आगे कोसों पीछे छूट गई 'दिव्यांगता'मोहन की प्रेरक यात्रा झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र स्थित रोनी गांव निवासी 45 वर्षीय मोहन पाल दोनों पैरों से दिव्यांग हैं। वह जमीन पर हाथों के सहारे चलते हैं। मोहन ने बताया कि वह छह दिन पहले अपनी टोली के साथियों कल्लू पाल, विकास, विशाल, अभिराज और राजाराम के साथ हर साल की तरह इस साल भी रामराजा सरकार ओरछाधाम कांवड़ भरने गए थे।...