पैरों में घुंघरुओं की छन-छन के बीच गंतव्य की ओर बढ़ रहे कांवड़ियां
बागपत, अगस्त 5 -- बागपत। बागपत में मंगलवार को पूरे दिन कांवड़ियों का आवागमन जारी रहा। जिसके चलते दिल्ली-सहरनपुर नेशनल हाइवे पर माहौल भक्तिमय बना रहा। पैरों में बंधे घूंघरूओं की छन-छन के बीच शिवभक्त कांवड़ियां हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ते रहे। वहीं, कांवड़ियों की सेवाओं का दौर भी शिविरों में बखूबी चल रहा है। शिविरों में भक्तों के लिए आराम, चिकित्सा, मालिश और खाने की व्यवस्था की गई है। जैसे-जैसे कांवड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे जिले का माहौल भी भोलेमय होता जा रहा है। दिल्ली-सहरनपुर नेशनल हाइवे पर कांवड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। वहीं, कांवड़ियों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए प्रशासन की ओर से भी व्यवस्था कड़ी की गई है। गर्मी के कारण कांवड़ियों को चलने में दिक्कत तो हो रही थी लेकिन, मंगलवार को हुई ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.