पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप में वैष्णव ने जीता स्वर्ण
गाजीपुर, जून 11 -- सिधागरघाट, हिंदुस्तान संवाद। कासिमाबाद क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी प्रतिभाशाली पैरा-स्विमर वैष्णव वर्धन सिंह ने बेंगलुरु में आयोजित 26वीं सब-जूनियर नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। इसके बाद से परिजनों और गांव के लोगों में हर्ष व्याप्त है। 8 और 9 जून को बेंगलुरु में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में वैष्णव ने शानदार टाइमिंग, बेहतरीन तकनीक और अद्भुत आत्मविश्वास का प्रदर्शन करते हुए 19 राज्यों से आए प्रतिभागियों को पीछे छोड़ गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की खेल विशेषज्ञों ने भी सराहना की। शारीरिक चुनौतियों को मात देते हुए वैष्णव ने साबित कर दिया कि सफलता शरीर की सीमाओं से नहीं, बल्कि दृढ़ इच्छाशक्ति, मेहनत और आत्मविश्वास से हासिल होती है। प्रतियोगिता के ट्रायल चरण से लेकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.