संभल, जून 12 -- संभल निवासी युवा निशानेबाज जुनैद ने नोएडा में 4 से 8 जून तक आयोजित हुई उत्तर प्रदेश प्री-स्टेट शूटिंग चौंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। 10 मीटर पैरा शूटिंग वर्ग में जुनैद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सटीक निशानेबाजी और बेहतरीन एकाग्रता का परिचय दिया तथा प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। गुरुवार को संभल पहुंचने पर जुनैद का स्वागत किया गया। नोएडा में हुई पैरा शूटिंग प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों के बीच हुए कड़े मुकाबले में जुनैद ने आत्मविश्वास और उत्कृष्ट कौशल के दम पर स्वर्ण पदक झटका है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। यह भी पढ़ें- वर्ल्ड चैम्पियन बनने के बाद शहर आए थे राणा जिले में लौटने पर डीएम अंकित खंडेलवाल और सीडीओ ग...