पैरा लीगल वालंटियर्स के लिए आवेदन शुरू
फरीदाबाद, जून 9 -- पलवल, सरसमल। उपमंडल विधिक सेवा समिति हथीन ने एक वर्ष के लिए पैरा लीगल वालंटियर्स का पैनल बनाने हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। एसीजे (एसडी) कम चेयरपर्सन गरिमा यादव ने बताया कि 10वीं पास और 20 वर्ष या उससे अधिक आयु के इच्छुक अभ्यर्थी 28 जून तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन न्यायिक परिसर हथीन स्थित फ्रंट ऑफिस में ऑफलाइन जमा होंगे। समाजसेवी, पूर्व सैनिक, नंबरदार और एनजीओ से जुड़े लोग भी आवेदन के पात्र हैं। चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा। चयनित वालंटियर्स को कार्य के अनुसार मानदेय दिया जाएगा। अधिक जानकारी फ्रंट ऑफिस से प्राप्त की जा सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.