रामपुर, मार्च 3 -- 10 फरवरी को नगर के निकटवर्ती गांव सेडू का मंझरा निवासी सीएपीएफ में कार्यरत के मकान का ताला व दीवार तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया गया है। सूचना मिलने पर घर स्वामी ने पुलिस को नामजद तहरीर दी थी। लेकिन तीन दिन बाद भी कोई रिपोर्ट दर्ज न होने पर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर रिपोर्ट दर्ज कर चोरी गया सामान बरामद कराने की मांग की है। नगर के निकटवर्ती गांव सेडू का मंझरा निवासी हरदीप सिंह सी ए पी एफ बल में सिक्किम स्तर में कार्यरत है। दस फरवरी को रात में किसी समय घर पर दीबार का ताला तोड़कर चोरी कर ली गई है। जिसमें समर सेविल की स्टार्टर, रेंजर साइकिल, पानी की मोटर, इंजन और गोदाम में रखा अन्य हजारों रुपये की कीमत का सामान चोरी कर ले गए है। इसी दिन पड़ोसी प्रेमपाल के घर भी चोरी हुई थी। परिवार के घर नहीं रहने पर देर ...