मेरठ, मार्च 20 -- मेरठ। भुवनेश्वर में आयोजित 24वें पैरा नेशनल एथलेटिक्स खेलों में दूसरे दिन भी मेरठ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में आयुष वर्मा ने स्वर्ण, दीपिका कुमारी ने रजत और अनमोल ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। एफ-53 श्रेणी के शॉटपुट स्पर्धा में आयुष वर्मा ने 8 मीटर दूरी तक गोला फेंकते हुए पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। आयुष इससे पूर्व भी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं।वहीं एफ-55 श्रेणी के शॉटपुट मुकाबले में अनमोल ने 9.76 मीटर दूरी तय कर तीसरा स्थान प्राप्त किया और कांस्य पदक अपने नाम किया।इसके अलावा भाला फेंक प्रतियोगिता में मेरठ की दीपिका कुमारी ने 12.10 मीटर का थ्रो करते हुए दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता। दीपिका कुमारी ने इससे पहले गुरुव...