मेरठ, मार्च 22 -- 19 से 21 मार्च तक ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित 24वीं नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेरठ के पैरा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में पैरा एथलीट आयुष वर्मा ने शॉट पुट एफ -53, प्रियांश ने डिस्कस थ्रो एफ -57 और फातिमा खातून ने डिस्कस थ्रो एफ -56 में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं रजत पदक जीतने वालों में दीपिका ने जैवलिन थ्रो एफ -33 में 11.09 मीटर तथा रितिका पाल ने टी -44 लॉन्ग जंप में 3.55 मीटर की दूरी के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। अनमोल वशिष्ठ ने शॉट पुट एफ -55 में 9.76 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता।इस प्रतियोगिता में विशेष रूप से मेरठ की पैरा एथ...