हल्द्वानी, अगस्त 17 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। बालेवाड़ी स्टेडियम पुणे में 14 से 15 अगस्त तक आयोजित पैरा ट्रायथलॉन प्रतियोगिता में हल्द्वानी के सोनू रावत ने कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को 250 मीटर तैराकी, 8.4 किलोमीटर साइकिलिंग और 2.5 किलोमीटर दौड़ की चुनौती पूरी करनी थी। प्रतियोगिता के बाद दिल्ली पहुंचने पर जगतपुरी थाना इंस्पेक्टर सुरेंद्र शर्मा ने सोनू को सम्मानित किया। सोनू वर्तमान में हल्द्वानी स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में नियमित अभ्यास कर रहे हैं। सोनू स्विमिंग कोच पूनम सिरौला के मार्गदन में प्रशिक्षण ले रहे हैं। उनके कांस्य पदक जीतने पर खेलप्रेमियों और परिजनों ने सोनू को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...