कानपुर, मार्च 1 -- आस्ट्रेलिया में 16 से 18 फरवरी के बीच हुई वर्ल्ड पैरा टेबल टेनिस प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाली शहर की प्राची ने मध्य प्रदेश में हुई नेशनल पैरा टेबल टेनिस में पदकों की हैट्रिक लगाई। पैरा वर्ग में विश्व की 12वीं और एशिया की तीसरी रैंक पर काबिज प्राची ने वूमेंस सिंगल्स में स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद प्राची ने वूमेंस डबल्स और मिक्स डबल्स में कांस्य पदक जीता। देश की शीर्ष पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों में शामिल प्राची दिव्यांगता को मात देकर सफलता के शिखर तक पहुंचने के लिए प्रयासरत हैं। उन्नाव के जुराखन खेड़ा निवासी प्राची वर्तमान में गुजरात के गांधी नगर स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सेंटर में टेबल टेनिस खेल का कड़ा अभ्यास कर पैरा ओलंपिक की तैयारी कर रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.