पैरा टेबल टेनिस में शिवम पाल ने जीता स्वर्ण
कानपुर, अगस्त 14 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी शिवम पाल ने इंदौर में आयोजित यूटीटी पैरा टेबल टेनिस फर्स्ट रैंकिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 11 से 13 अगस्त तक हुई प्रतियोगिता के फाइनल में शिवम ने मध्यप्रदेश के हर्ष त्रिवेदी को कड़े मुकाबले में 3-2 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। फाइनल मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर के बीच शिवम ने दबाव में संयम बनाए रखा और निर्णायक सेट में शानदार खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की। इस जीत के साथ उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया। राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद शिवम अब अंतरराष्ट्रीय चुनौती के लिए तैयार हैं। वह 28 से 30 अगस्त तक फिनलैंड में आयोजित होने वाली आईटीटीएफ वर्ल्ड पैरा फ्यूचर प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.