उन्नाव, दिसम्बर 11 -- उन्नाव, संवाददाता। पैरा टेबल टेनिस की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शहर के जुराखन खेड़ा निवासी प्राची ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है। बेटी की सफलता से परिजनों में खुशी का माहौल है। प्राची ने फाइनल मुकाबले में गुजरात को 3-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता है। गुजरात के वडोदरा में दो से चार दिसंबर तक बालिका वर्ग में दो दिवसीय राष्ट्रीय पैरा टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें कई प्रांतों की दिव्यांग खिलाड़ियों ने भाग लिया था। उत्तर प्रदेश से शहर की प्राची पांडेय ने भी प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में उनका मुकाबला गुजरात की खिलाड़ी से हुआ। इसमें उन्होंने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर गुजरात को 3-1 से हराकर ट्राफी और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके अलावा यहीं आयोजित बालिका डबल्स में भी उन्होंने स्वर्ण पदक ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.