पैरा जूडो खिलाड़ियों की मेहनत को मिला सम्मान, पांच खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार
गुड़गांव, जुलाई 11 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। जिले के पैरा जूडो खिलाड़ियों की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धियों का सम्मान करते हुए हरियाणा खेल विभाग की ओर से पांच खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। खिलाड़ियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों और खेलों में उल्लेखनीय प्रदर्शन के आधार पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा है और जिले के अन्य दिव्यांग खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। सम्मानित खिलाड़ियों में जयदेव गोरियन को वर्ष 2023 में ग्रेट ब्रिटेन के बर्मिंघम में आयोजित आईबीएसए वर्ल्ड गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने पर दो लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। वहीं 10वीं राष्ट्रीय पैरा जूडो चैंपियनशिप, राजस्थान में रजत पदक जीतने वाले पंकज यादव को दो लाख रुपये तथा मेहताब आलम को डेढ़ लाख ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.