कानपुर, सितम्बर 2 -- कानपुर। शहर की पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी प्राची ने वर्ल्ड पैरा फ्यूचर में शानदार प्रदर्शन करते हुए वूमेंस डबल्स वर्ग में कांस्य पदक जीता। चैम्पियनशिप में स्वीडन, पोलैंड, स्विट्जरलैंड के खिलाड़ियों को पटखनी देने वाली प्राची अब पैरा एशियन गेम्स 2026 में खेलेंगी। वे उप्र से पहली पैरा खिलाड़ी बन गईं हैं जो पैरा एशियन गेम्स का हिस्सा बनेगी। चैंपियनशिप के सिंगल्स वर्ग में भी प्राची ने शानदार खेल प्रदर्शन किया। एक हाथ में टेबल टेनिस का बैट और दूसरे हाथ में खड़े होने के लिए छड़ी का सहारा लेने वाली प्राची देश की शीर्ष पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों में शुमार हैं। वे पहले थाईलैंड में हुई आईटीटीएफ वर्ल्ड पैरा फ्यूचर टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। डबल्स की पदक विजेता खिलाड़ी प्राची ने सिंगल्स वर्ग में विश्व की सात ...