बागपत, दिसम्बर 21 -- बरेली के बीएल एग्रो स्टेडियम में दसवीं उत्तर प्रदेश स्टेट पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। 20 और 21 दिसंबर को आयोजित हुई प्रतियोगिता में सैडभर गांव निवासी पैरा खिलाड़ी आदित्य कुमार ने हिस्सा लिया। आदित्य के कोच योगेश यादव ने बताया कि आदित्य ने जैवलिन थ्रो, शॉट पुट थ्रो तथा डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। आदित्य ने जैवलिन थ्रो व शॉट पुट थ्रो में गोल्ड मेडल प्राप्त किया, जबकि डिस्कस थ्रो में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। आदित्य ने चैंपियनशिप में मेडल जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। शानदार प्रदर्शन के चलते आदित्य का आगामी राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भी चयन हुआ। आदित्य की इस सफलता से परिजनों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.