पैरा खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
रुडकी, जून 16 -- लक्सर। उत्तराखंड के पैरा खिलाड़ियों द्वारा मलेशिया में आयोजित एशियन पैरा थ्रो बॉल चैंपियनशिप में भारत को तीसरा स्थान दिलाने वाले चार खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री ने मंगलवार को खटीमा में पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उत्तराखंड के होनहार पैरा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर राज्य और देश का नाम रोशन कर इतिहास रचा है। मलेशिया में आयोजित एशियन पैरा थ्रो बॉल चैंपियनशिप 2026 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और कांस्य पदक जीता। खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में आयोजित कार्यक्रम में पदक विजेता, उत्तराखंड पैरा थ्रो बॉल एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के महासचिव त्सेरिंग चोएक्यी, प्रदीप कुमार, अजय रावत और डॉ. अकलीम अहमद को मेडल पहनाकर सम्मानित किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.