पैरा खिलाड़ियों को भी सामान्य खिलाड़ियों जैसी सुविधाएं मिलें: दिग्विजय सिंह
रुडकी, अगस्त 29 -- लक्सर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट एवं मोटर स्पोर्ट्स खिलाड़ी दिग्विजय सिंह ने पैरा खिलाड़ियों के लिए बेहतर खेल नीति लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार को खिलाड़ियों को समान अवसर, आधुनिक संसाधन और आवश्यक आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना चाहिए। दिग्विजय सिंह ने शनिवार की शाम गोवर्धनपुर रोड पर अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि दिव्यांगता को उन्होंने कभी अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। दोनों पैरों से दिव्यांग होने के बावजूद उन्होंने एथलेटिक्स और मोटर स्पोर्ट्स में देश का प्रतिनिधित्व किया और अब तक 51 पदक हासिल किए हैं। उनकी उपलब्धियों में दो राष्ट्रीय रिकॉर्ड, एक एशिया रिकॉर्ड और चार विश्व रिकॉर्ड शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.