पैरा एथलेटिक्स में मेरठ के खिलाड़ियों ने जीते चार पदक
मेरठ, मई 26 -- बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में आयोजित 8वीं इंडियन ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेरठ के पैरा खिलाड़ियों ने चार पदक जीतकर पहला दिन अपने नाम किया। दिन के पहले मुकाबले में महिला 100 मीटर दौड़ टी-64 वर्ग में मेरठ की रितिका ने 16.19 सेकेंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता। रितिका ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी और उत्तर प्रदेश को गोल्ड दिलाया। पुरुष 100 मीटर दौड़ टी-35 वर्ग में अनुभव चौधरी ने 12.91 सेकेंड के साथ स्वर्ण पदक जीता। पुरुष शॉटपुट एफ-53 वर्ग में आयुष वर्मा ने 8.39 मीटर का थ्रो कर स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, शॉटपुट एफ-33 वर्ग में मेरठ की दीपिका रानी ने 4.73 मीटर का थ्रो कर रजत पदक जीता। दीपिका ने अपने तीसरे प्रयास में यह दूरी तय कर सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। इसके अलावा पुरुष शॉटपुट एफ-57 वर्ग में प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.