पैरा एथलीड सागर का कॉमनवेल्थ गेस्य के लिए चयन
बागेश्वर, जुलाई 11 -- देवेंद्र पांडे, गरुड़। जिले के गरुड़ क्षेत्र के पुरड़ा निवासी अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट सागर थायत का चयन कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के लिए हो गया है। पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (पीसीआई) की ओर से जारी आधिकारिक पत्र में इसकी पुष्टि की गई है। सागर का चयन मेन्स डिस्कस थ्रो (एफ-42/44 एवं एफ-61/64) स्पर्धा में डायरेक्ट क्वालिफिकेशन के आधार पर हुआ है। यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम है। इससे पहले भी वह कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन 23 जुलाई से तीन अगस्त तक स्कॉटलैंड के ग्लासगो में होगा, जहां सागर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके चयन की खबर से बागेश्वर समेत पूरे उत्तराखंड में खुशी की लहर है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.