कानपुर, दिसम्बर 17 -- कानपुर। भोपाल स्थित एमपी शूटिंग रेंज में 11 से 31 दिसंबर के बीच 68वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप चल रही है। इसमें शहर के अंतर्राष्ट्रीय पैरा राइफल शूटर मोहम्मद उमर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में रजत पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया। बर्रा आठ स्थित विजन एंड रिफ्लेक्शन हाई परफॉर्मेंस शूटिंग एकेडमी के सचिव व कोच मयंक खड़े ने बताया कि प्रतियोगिता में मोहम्मद उमर ने अन्य स्पर्धाओं में भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग (मेंस एसएचवन) में चौथा स्थान, 10 मीटर एयर राइफल प्रोन मिक्स्ड (एसएचवन) में छठवां स्थान और 50 मीटर राइफल प्रोन मिक्स्ड (एसएच) में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। पदक विजेताओं को मध्य प्रदेश के खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग और डा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.