कानपुर, मई 21 -- कानपुर। देहरादून ​स्थित महाराणा प्रताप शूटिंग अकादमी में 15 से 23 मई के बीच ओपन इंडिया राइफल-शूटिंग प्रतियोगिता चल रही है। इसमें शहर की पैरा शूटर अपूर्वा कटियार ने शानदार प्रदर्शन कर दो स्वर्ण पदक जीते। प्रतियोगिता में अपूर्वा ने एसएच-1 कैटेगरी की व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा के स्टैंडिंग और प्रोन दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर कानपुर का गौरव बढ़ाया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी अपनी जगह पक्की कर ली है। द परफेक्ट राइफल शूटिंग अकादमी से प्रशिक्षण ले रही अपूर्वा पेशे से डॉक्टर हैं और कानपुर के एक अस्पताल में कार्यरत हैं। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद उन्होंने कठिन मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ अभ्यास कर रही हैं। यह भी पढ़ें- एसबीपीएस के 7 निशानेबाज नेशनल के लिए चयनित अकादमी के कोच व सचिव अमर निगम, अविर...