पैरावेटर्स को धमकी देने पर संगठन ने जताई नाराजगी
काशीपुर, अगस्त 18 -- जसपुर। प्रशिक्षित पैरावेट कार्यकर्ताओं को कथित रूप से विभागीय अधिकारियों की ओर से धमकी दिए जाने के आरोप पर पैरावेट वेलफेयर एसोसिएशन ने नाराजगी जताई है। मंगलवार को प्रदेश महासचिव सुधेश चौहान ने कहा कि पैरावेट कार्यकर्ता अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पैरावेट कार्यकर्ता वर्षों से गांव-गांव जाकर किसानों और पशुपालकों को सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में उनकी जायज मांगों का सकारात्मक समाधान किया जाना चाहिए। प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री और पशुपालन मंत्री से पूरे प्रकरण का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने तथा पैरावेट कार्यकर्ताओं की दस सूत्रीय मांगों पर शीघ्र सकारात्मक वार्ता कराने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.