नैनीताल, अप्रैल 5 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल की वैष्णवी बिष्ट ने देहरादून में आयोजित पैरालंपिक गेम्स में स्वर्ण पदक जीता। बीते शनिवार को देहरादून में आयोजित तीसरे उत्तराखंड स्टेट पैरालंपिक गेम्स के 400 मीटर दौड़ में उन्होंने कामयाबी पाई।वैष्णवी मोहनलाल शाह बाल विद्या मंदिर में 11वीं की छात्रा है। पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी वे निरंतर प्रगति कर रही हैं। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने भी उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है और कहा है कि वैष्णवी की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। वैष्णवी ने कहा उनकी सफलता के पीछे उनके कोच निखिल आर्य और स्कूल की प्रिंसिपल अनुपमा साह, निहारिक गुसाईं और सभी शिक्षकों का विशेष योगदान रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.