देहरादून, मार्च 28 -- पैरालिंपिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा आयोजित तीसरे उत्तराखंड राज्य पैरालिंपिक गेम्स की शनिवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में मार्च पास्ट के साथ शुरूआत हुई। प्रदेशभर से आए खिलाड़ियों का प्रतियोगिता को लेकर उत्साह देखते ही बनता था। राज्य के सभी 13 जिलों से आए 180 से अधिक पैरा खिलाड़ी एथलेटिक्स, पावरलिफ्टिंग, बैडमिंटन, वॉलीबॉल और टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में पैरा एथलेटिक्स में सर्वाधिक 80 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जबकि बैडमिंटन में 45, वॉलीबॉल में 30, टेबल टेनिस में 16 और पावरलिफ्टिंग में 10 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...