रुद्रपुर, मार्च 30 -- दिनेशपुर, संवाददाता। रुद्रपुर मंडी परिषद में कार्यरत अनुसेवक और दिनेशपुर की पैरालंपिक खिलाड़ी नीलिमा राय ने गुवाहाटी असम में आयोजित द्वितीय पैरा लॉन बॉल नेशनल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने गोल्ड और सिल्वर मेडल अपने नाम किए है। प्रतियोगिता 25 से 28 मार्च तक आयोजित हुई, जिसमें देशभर के 11 राज्यों से करीब 120 पैरा खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार प्रत्येक खिलाड़ी अधिकतम दो इवेंट में हिस्सा ले सकता था। नीलिमा राय ने बी 6 कैटेगरी में वूमेन सिंगल और वूमेन ट्रिपल इवेंट में भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान नीलिमा राय ने अपने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए वूमेन सिंगल इवेंट में सिल्वर मेडल और वूमेन ट्रिपल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों और स्थानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.