पैरामेडिक इंडस्ट्री-एकेडमिया कॉन्क्लेव का हुआ आयोजन
बरेली, अप्रैल 5 -- एलायड एवं हेल्थकेयर क्षेत्र में तेजी से हो रहे तकनीकी बदलावों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए शनिवार को आरबीएमआई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 'पैरामेडिक इंडस्ट्री-एकेडमिया कॉन्क्लेव' का आयोजन किया गया। आरबीएमआई के प्रेसीडेंट ऑफ बोर्ड सीए अखिलेश माथुर ने कहा कि बदलते समय में तकनीकी ज्ञान और कौशल से युक्त प्रोफेशनल्स की आवश्यकता बढ़ रही है। इस मौके पर मैक्स हेल्थकेयर के एसोसिएट जनरल मैनेजर अजिताभ ऑल्विन थॉमस, एस्सेल स्किल्स के प्रतिनिधियों यशविंदर पाल, अर्चना ठाकरान और राजीव कुमार, एआई आधारित हेल्थकेयर, कौशल विकास, क्लीनिकल प्रशिक्षण और वैश्विक रोजगार संभावनाओं जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने विचार साझा किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.