मैनपुरी, अप्रैल 29 -- कस्बा के बाईपास इटावा रोड पर कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र पर पैरामेडिकल ट्रेड का विधायक प्रतिनिधि अंकुर अग्निहोत्री ने शुभारंभ किया। जिसके तहत इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन के 100 छात्रों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। केंद्र प्रबंधक उत्कर्ष मिश्रा ने मुख्य अतिथि का बुके भेंट कर स्वागत किया। केंद्र प्रबंधक ने बताया कि प्रशिक्षण पूर्ण होने पर लाभार्थियों को प्रमाण पत्र के साथ एक टैबलेट प्रदान किया जाएगा। अब तक 100 सीटों के सापेक्ष 200 आवेदन केंद्र को प्राप्त हो चुके हैं। चयनित विद्यार्थियों को निशुल्क दो ड्रेस व एक प्रशिक्षण किट मिलेगी। 5 माह की ट्रेनिंग के बाद 4 माह ऑन जॉब ट्रेनिंग सरकारी अस्पताल में कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- कौशल विकास केंद्र की शुरुआत, मिलेगी ट्रेनिंग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.