बांदा, अगस्त 9 -- बांदा। बांदा पैरामेडिकल कॉलेज एण्ड नर्सिंग स्कूल का द्वितीय दीक्षांत समारोह कॉलेज सभागार में शनिवार को संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ व विशिष्ट अतिथि नपा अध्यक्ष मालती बासु ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। समारोह कुल 38 छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान की गईं। सुम्बुल फातिमा ने प्रथम,अंशा ने द्वितीय व हशरा नूर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कॉलेज के चेयरमैन मकबूल अली खान और डायरेक्टर डॉ. जरीना खातून ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ उत्कृष्ट नैतिक और व्यावसायिक मूल्यों से परिपूर्ण बनाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...