पिथौरागढ़, मार्च 18 -- पिथौरागढ़ के रई निवासी मनीष मखौलिया ने पैराग्लाइडिंग उत्सव में शानदार प्रदर्शन किया है। बागेश्वर में नेहरु इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग की ओर से पैराग्लाइडिंग उत्सव का आयोजन हुआ। बीते दिन हुई प्रतियोगिता में हैदराबाद, हिमाचल, उत्तराखण्ड, तेलंगाना सहित अन्य राज्यों के पैराग्लाइडरों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। मनीष ने लैंडिंग की एक्यूरेसी में पहला और ऊंचाई की प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया है। पैराग्लाइडर मनीष ने कहा कि पिथौरागढ़ में साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर पिता केशव दत्त मखौलिया, माता चित्रा मखौलिया, पत्नी काजल मखौलिया, एडवोकेट ललित मोहन पंत सहित अन्य साहसिक खेलों से जुडे लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.