पैरवी करने पर अधिवक्ता से मारपीट में केस दर्ज
देहरादून, मार्च 17 -- देहरादून। मुकदमे की पैरवी करने से नाराज आरोपी ने एक अधिवक्ता के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर दी। हमले में अधिवक्ता को चोटें आई हैं। अधिवक्ता की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोर्ट कंपाउंड स्थित चैंबर नंबर 87 के अधिवक्ता अभिषेक शर्मा ने शहर कोतवाली में तहरीर दी है। उनका कहना है कि वह अनायरा बनाम तुषार प्रजापति के भरण-पोषण के मामले में पैरवी कर रहे हैं। आरोपी तुषार प्रजापति निवासी पौंधा प्रेमनगर उन पर केस से हटने का दबाव बना रहा था। आरोप है कि 16 फरवरी की शाम करीब 5:30 बजे तुषार ने कचहरी परिसर में अधिवक्ता अभिषेक के साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। आरोपी के खिलाफ पहले से प्रेमनगर और शहर कोतवाली में मारपीट, छेड़छाड़, आगजनी, धमकी देने और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत चार से अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.