संतकबीरनगर, जून 13 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के उसका खुर्द में पैमाईश के बाद पत्थर उखाड़ कर उठा ले जाने के आरोप में पुलिस ने 07 के खिलाफ केस दर्ज किया। पीड़ित सत्यनारायण द्विवेदी पुत्र स्वर्गीय सीताशरण द्विवेदी नेदुला चौराहा पर मकान बनाकर रहते हैं। उसका खुर्द में आराजी संख्या 17 का बैनामा किया है तथा खतौनी में उसका नाम अंकित है। उसने सीमांकन के लिए प्रार्थना पत्र उपजिलाधिकारी खलीलाबाद के यहां प्रस्तुत किया। जिसके आधार पर पैमाइश की गई और फील्ड बुक बनाकर उपजिलाधिकारी के आदेश 20 फरवरी 2026 के अनुक्रम में राजस्व निरीक्षक चन्द्रभूषण तथा लेखपाल ममता त्रिपाठी के द्वारा आराजी संख्या 17 के चतुर सीमाओं पर पत्थर नसब किया गया। राजस्व निरीक्षक द्वारा सभी विपक्षी गणों को नोटिस भी दी गई। 10 जून 2026 समय करीब 10 बजे दिन में अ...