संभल, मार्च 26 -- असमोली थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर बंद में खेल मैदान और खाद के गड्ढों की भूमि पर मदरसा मस्जिद बनी है। इसके अलावा कई मकान भी ग्राम समाज की भूमि पर बना लिए हैं। ग्रामीणों की शिकायत के बाद तहसीलदार के निर्देश पर लेखपाल ने गांव पहुंचकर जांच की। तहसीलदार ने पैमाइश के लिए टीम गठित कर दी है। टीम 28 मार्च को गांव पहुंचकर पैमाइश का कार्य करती, लेकिन इससे पहले ही गुरुवार को मुस्लिम समुदाय के जिम्मेदार लोगों ने मस्जिद के गेट को हटा दिया। मजदूरों को लगाकर अंदर के खड़ंजे को उखाड़ना भी शुरू कर दिया है। क्षेत्र के गांव मुबारकपुर बंद गांव में करीब डेढ़ दशक पहले मदरसा मस्जिद बनाई गई थी। तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, गाटा संख्या 630 पर 0.126 हेक्टेयर क्षेत्रफल में मदरसा मस्जिद बनी हुई है। यह गाटा संख्या अभिलेखों में खेल मैदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.