बस्ती, जनवरी 5 -- बस्ती। नगर पुलिस ने जमीन की पैमाइश के दौरान धमकाने के मामले में केस दर्ज किया है। चंदो निवासी दीपक सिंह ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गत 31 दिसंबर को पूर्व में हुई जमीन की पैमाइस से नाराज होकर विपक्षियों ने फोन करके उनके ड्राइवर श्रवण कुमार निवासी जोगीपुर थाना नगर और उन्हें अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी रामनाथ उर्फ रमई और विक्रम यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.