पैमाइश से असंतुष्ट युवक टॉवर पर चढ़ा, अफसरों के सामने ही गिरकर मौत
जौनपुर, मई 21 -- नौपेड़वा(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा थाना क्षेत्र के उतरीजपुर गांव में गुरुवार को भूमि की पैमाइश से असंतुष्ट होकर मोबाइल टावर पर चढ़े युवक की गिरकर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अफसर भी जुट गए थे। सात घंटे तक उसे समझाने की कोशिश की गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने मौके पर ही प्रदर्शन भी किया। प्रशासनिक अधिकारियों पर शिकायत के बाद भी सुनवाई न करने का आरोप लगाया। डीएम सैमुअल पॉल एन. ने एडीएम वित्त एवं राजस्व के नेतृत्व में मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। जो तीन दिनों में रिपोर्ट देगी, उसी के अनुसार कार्रवाई होगी। उतरीजपुर के राजाराम यादव की पड़ोसी महावीर यादव, अर्जुन यादव आदि से भूमि का विवाद करीब 10 साल से चल रहा है। राजाराम के आवेदन पर 2016 में पैमाइश हुई और 2019 में पत्थरगड्डी कर दी गई। इस नापी से राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.