जौनपुर, जून 7 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। सुइथाखुर्द गांव में भूमि पैमाइश के दौरान हुए विवाद में मारपीट और धमकी देने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी उमाशंकर चौहान ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि 31 मई को लेखपाल उनके चक की पैमाइश कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी पक्ष के उदय चौहान, अभिषेक चौहान, संतोष चौहान, अमित चौहान और पंकज चौहान मौके पर पहुंच गए और पैमाइश का विरोध करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी गाली गलौज शुरू कर दी दिए। लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- रास्ते के विवाद में मारपीट, पांच घायल शोर सुनकर बचाव के लिए पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। घटना में कई लोगों को चोटें आईं, जिनका उपचार जिला चिकित्सालय में कराया गया। पुलिस ने...