बाराबंकी, मार्च 27 -- असंद्रा। थाना क्षेत्र के अतरौरा गांव में राजस्व विभाग के कर्मचारी को बुला कर जमीन की पैमाइश का विरोध करने पर विपक्षी ने महिला को पीट दिया। उसे बचाने पहुंची तीन और महिलाओं की पिटाई की गई। इस दौरान उनकी सोने की बाली व टॉप्स भी गिर गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अतरौरा गांव निवासी रामकुमारी पत्नी शिवदुलारे दुबे ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार की दोपहर गांव के ही श्री प्रकाश पुत्र जगदीश नरायन दुबे राजस्व विभाग के कर्मचारी को बुला कर जमीन की पैमाइश करवाने लगे। इसका विरोध करने पर विपक्षी श्रीप्रकाश, सत्यप्रकाश, विजय प्रकाश, जय प्रकाश, अमरनाथ, आदित्य, सूरज शुक्ल वहां आए और गाली गलौज करते हुए लाठी डंडा से उसे मारने पीटने लगे। उसे बचाने के लिए ज्योति पुत्री शिवविजय, रेखा पत्नी शि...