मुजफ्फर नगर, फरवरी 11 -- तहसील प्रशासन की उदासीनता के चलते एक पीड़ित किसान पिछले काफी समय से अपनी ही पैतृक भूमि की पैमाइश और निशानदेही के लिए तहसील के चक्कर काटने को मजबूर है। पीड़ित किसान का आरोप है कि हल्का लेखपाल एवं कानूनगो मौके पर नहीं जा रहे हैं जबकि दूसरा पक्ष लगातार किसान की भूमि पर कब्जा करने पर अमादा है। बुधवार को ग्राम जन्धेडी निवासी सुरेश पुत्र धर्मसिंह ने अपने परिवार के साथ उपजिलाधिकारी जानसठ को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि खसरा नंबर 183 में उनके ताऊ के बेटों विरेन्द्र पुत्र तिलकराम और प्रवेन्द्र पुत्र विरेन्द्र आदि के साथ उनकी 100 वर्ग मीटर भूमि संयुक्त रूप से दर्ज है। पीड़ित का आरोप है कि विपक्षी गणों ने दबंगई के बल पर सुरेश के हिस्से वाली भूमि पर भी अवैध रूप से मकान बनाकर कब्जा कर लिया है।पीड़ित सुरेश का कहना है कि वह इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.