पैमाइश के लंबित मामलों को लेकर भड़के मंडलायुक्त
भदोही, मई 17 -- भदोही/औराई, हिन्दुस्तान टीम। संपूर्ण समाधान तथा थाना दिवस आम आदमी के लिए छलावा साबित हो रहे हैं। शनिवार को एक बार फिर तीखी धूप, गर्मी के बीच पहुंचे ज्यादार वादकारियों के हाथ मायूसी लगी। उन्हें आश्वासन की घुट्टी पिलाकर अफसरों एवं कर्मियों ने विदा किया। तीनों तहसीलों में कुल 115 लोगों में मात्र 18 को ही त्वरित न्याय मिल पाया। मंडलायुक्त राजेश प्रकाश और डीआईजी आरपी सिंह ने औराई तहसील में फरियाद सुनी। इस दौरान जमीन पैमाइश के ज्यादातर मामले सामने आने पर संबंधित को फटकार लगाई। कहा कि भदोही में सर्वाधिक मामले जमीन के आ रहे हैं। नापी पुलिस बल के साथ ईमानदारीपूर्वक करें, ताकि दोबारा धूप, गर्मी एवं उमस में ग्रामीणों को परेशान ना होना पड़े। कहा कि छोटे-छोटे मामलों को लेकर दौड़ाने की प्रवृत्ति पर रोक लगना चाहिए। तहसीलों की सर्वाधिक शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.