बाराबंकी, मार्च 8 -- बाराबंकी। पैमाइश के बाद विपक्षी ने फिर से चकरोड पर कब्जा कर लिया। क्षेत्रीय लेखपाल ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नवाबगंज तहसील में तैनात क्षेत्रीय लेखपाल श्रीनाथ सिन्हा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि राजस्व ग्राम सरथरा में चकमार्ग भूमि का सीमाकंन राजस्व व पुलिस टीम द्वारा किया गया एवं अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया था। अवैध अतिक्रमणी को चकमार्ग पटाई के सम्बन्ध में उक्त भूमि को रिक्त रखने के निर्देश दिये गए थे। इसके बाद भी रामनरेश पुत्र बाबूलाल द्वारा पुन: अपने खेत मे मिला लिया है। नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.