पैमाइश के दौरान लेखपाल से मारपीट, आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
जौनपुर, जून 29 -- सुइथाकलां। सरपतहां थाना क्षेत्र के सुइथाकला-जूड़ापुर गांव में सरकारी भूमि की पैमाइश के दौरान लेखपाल से मारपीट और सरकारी अभिलेख फाड़ने का मामला सामने आया है। पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर दो आरोपितों के विरुद्ध देर शांम मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेखपाल कर्ण कुमार यादव ने तहरीर में बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर नवीन परती खाते की आराजी संख्या 2752 एवं 2754 की पैमाइश के लिए वह राजस्व टीम के साथ शनिवार को मौके पर पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी इन्द्रप्रताप और विवेक सिंह ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए पैमाइश संबंधी अभिलेख फाड़ दिए। विरोध करने पर दोनों ने अपशब्द करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना की सूचना अधिकारियों को दिए जाने के बाद पुलिस बल और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे, जिसके बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.