पैमाइश के दौरान राजस्व टीम पर हमला, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
गंगापार, जून 23 -- कौंधियारा/करछना, हिसं। भूमि विवाद की पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। गंधियाव गांव में सरकारी कार्य के दौरान राजस्वकर्मियों के साथ मारपीट, अभद्रता और कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।गौरतलब है कि सोमवार को राजस्व विभाग की टीम जमीन की पैमाइश के लिए गांव पहुंची थी। आरोप है कि विपक्षी पक्ष के लोगों ने मौके पर विवाद खड़ा कर दिया और फरियादी के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। विरोध करने पर राजस्व कर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। आरोपितों ने टीम की बाइक क्षतिग्रस्त कर दी तथा एक कर्मचारी का मोबाइल फोन भी छीन लिया।घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम तपन मिश्रा मौके पर पहुंचीं और मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.