गोंडा, अप्रैल 6 -- रुपईडीह (गोंडा) संवाददाता। न्यायालय के आदेश पर रविवार शाम शुक्ला कौड़िया में भूमि पैमाइश करने गई राजस्व एवं पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। राजस्व निरीक्षक देवी प्रसाद की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कौड़िया थाना क्षेत्र के सर्किल में तैनात राजस्व निरीक्षक देवी प्रसाद ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि शुक्ला कौड़िया में बच्चा लाल व दयावती के बीच भूमि बंटवारे को लेकर न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। उप जिलाधिकारी सदर के न्यायालय के आदेश पर राजस्व एवं पुलिस टीम के साथ भूमि पैमाइश के लिए मौके पर पहुंचे।पैमाइश के दौरान विपक्षी बच्चा लाल, शांति देवी, शुभि, नीलू और कृष्ण दयाल सहित पूरे परिवार के लोगों ने पैमाइश में बाधा डालते हुए फावड़े, क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.