पैमाइश के दौरान पुलिस व राजस्व टीम से अभद्रता
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 8 -- दादूपुर गांव में शुक्रवार को दोपहर बाद कस्बे के प्रभारी अंकित श्रीवास्तव पुलिस टीम और राजस्व टीम के साथ जमीन की पैमाइश करने गए थे। नाप के दौरान विपक्षी मोनू पुत्र मोहम्मद जमील पुलिस और राजस्व टीम से विवाद करने लगा। पुलिस के मना करने पर मौजूद पुलिस टीम से ही गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ने की स्थिति में पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया। उपनिरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि पुलिस टीम के साथ मौके पर गया था। नाप शुरू होने के पहले ही युवक राजस्व टीम सहित पुलिस टीम के ऊपर दो दर्जन से अधिक लोगों की संख्या में आकर गाली-गलौज के साथ मारपीट के लिए दौड़ा लिया। मौके पर कोई बड़ा विवाद न हो इसके लिए पुलिस उसे हिरासत में लेकर शांति भंग आशंका में चालान कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.