बस्ती, मार्च 14 -- बस्ती। कोतवाली थानांतर्गत भदेश्वरनाथ में पैमाइश के दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालने व धमकाने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। नगर थानाक्षेत्र के कटरुवा वीर सिंह निवासी अरविन्द कुमार ने तहरीर देकर बताया है कि गत 10 मार्च को समाधान दिवस में आए प्रार्थना-पत्र के निस्तारण के लिए नायब तहसीलदार सदर कमलेन्द्र बहादुर सिंह की अगुवाई में राजस्व टीम मौके पर स्थलीय परीक्षण करने पहुंची थी। आरोप है कि इस दौरान विपक्षियों ने सरकारी काम में बाधा डाला। फीता छीन लिया और अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गोविन्द, रेनू और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.