पैमाइश के अगले दिन उखाड़ दिए पोल, विरोध पर लाठी-डंडों से हमला
मेरठ, जून 26 -- मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के गांव छज्जूपुर में जमीन की पैमाइश के बाद लगाए गए निशानदेही के पोल उखाड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि पोल उखाड़ने का विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें दो लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छज्जूपुर गांव निवासी सचिन कुमार शर्मा पुत्र राजेंद्र शर्मा के अनुसार भूमि की पैमाइश 22 जून को राजस्व विभाग की टीम और लेखपाल द्वारा कराई गई थी। भूमि की सीमा चिन्हित करने के लिए मौके पर पोल लगाए गए थे। यह भी पढ़ें- पैमाइश के अगले दिन उखाड़ दिए पोल, विरोध पर लाठी-डंडों से हमला आरोप है अगले दिन सुबह गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंचे और निशानदेही के लिए लगाए गए पोल उखाड़कर फेंक दिए। सूचना पर सचिन कुमार के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.