उरई, मई 4 -- उरई। पक्की पैमाइश करके लगाए गए पत्थर को उखाड़ने के आरोप में पुलिस ने एक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। डकोर थाना के मुहाना गांव निवासी वीर सिंह ने पुलिस को बताया कि मेरी मां ने राजस्व टीम से भूमि की पैमाइश कराकर सीमांकन के पत्थर लगवा दिए थे। आरोप है कि मिनोरा कालपी गांव निवासी बृजकिशोर ने पत्थर को उखाड़ कर फेंक दिया। पीड़ित की शिकायत पर राजस्व कर्मचारियों की जांच में आरोप सही मिला। कोतवाली पुलिस ने वीर सिंह की तहरीर बृजकिशोर के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...